फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Preparation for District Sports Mahakumbh started

जिला खेल महाकुंभ की तैयारी शुरू

Wed, 06 Oct 2021 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Preparation for District Sports Mahakumbh started
उत्तरकाशी के विकास भवन सभागार में आयोजन समिति की बैठक करते सीडीओ गौरव कुमार। - फोटो : UTTER KASHI
जनपद में खेल महाकुंभ के तहत अंडर 14, 17 व 21 आयुवर्ग के बालक व बालिकाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को विकास भवन सभागार में सीडीओ गौरव कुमार की अध्यक्षता में खेल महाकुंभ आयोजन समिति की बैठक हुई। सीडीओ ने कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताएं 17 से 20 अक्तूबर के मध्य होंगी। ब्लाकस्तर पर आयोजन समिति को 23 अक्तूबर से प्रतियोगिताएं करने के निर्देश दिए। जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय भंडारी ने कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर अंडर 14 आयु वर्ग के बालक व बालिका प्रतिभाग करेंगे। ब्लॉक व जनपद स्तर पर अंडर 14, 17 एवं 21 आयुवर्ग के हिस्सा लेंगे। अंडर 14 आयुवर्ग में न्याय पंचायत स्तर से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी ब्लॉकस्तर पर प्रतिभाग करेंगे। ब्लाकस्तर से अंडर 14, 17 एवं अंडर 21 आयुवर्ग में प्रथम स्तर प्राप्त करने वाले प्रतिभागी जनपद स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। वहीं टेबिल टेनिस, ताइक्वांडो एवं जूडो सीधे जनपद स्तर होंगे। इस मौके पर सीईओ विनोद प्रसाद सेमल्टी, जयनंद सेमवाल, कुसुम राणा, जिला खेल समन्वय उत्तम नेगी, अवतार चौहान, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संदीप राणा, लोकेंद्र नेगी, मानवेंद्र राणा, प्रकाश भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed