{"_id":"600b04678ebc3e2c550f5d1d","slug":"prd-jawans-vacated-hostels-preparations-for-new-recruitment-utter-kashi-news-drn36855374","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीआरडी जवानों से खाली करवाया हॉस्टल, नई भर्ती की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीआरडी जवानों से खाली करवाया हॉस्टल, नई भर्ती की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार महाकुंभ के लिए पीआरडी जवानों के पुनर्प्रशिक्षण को लेकर सात दिन से चल रहे ड्रामे का आखिरकार शुक्रवार को अंत हो गया। एसडीएम भटवाड़ी देवेंद्र नेगी ने विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में जवानों से वार्ता की, लेकिन जवानों की मांगों पर सहमति नहीं बन पाई। जवानों के अपनी मांगों पर ही अड़े रहने पर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए उनसे हॉस्टल खाली करवा दिया। अब प्रशासन महाकुंभ के लिए जवानों की नई भर्ती शुरू करने की बात कर रहा है। वहीं हॉस्टल छोड़कर जवानों ने मुख्यालय स्थित कालीकमली धर्मशाला में डेरा डाल दिया है।
जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा 15 जनवरी से मनेरा स्टेडियम में हरिद्वार महाकुंभ के लिए पीआरडी जवानों पुनर्प्रशिक्षण शुरू होना था। इसके लिए छह ब्लॉकों से दो सौ से अधिक जवान जिला मुख्यालय पहुंचे, लेकिन पीआरडी के जरिये विभागों में लगे अप्रशिक्षितों को हटाकर प्रशिक्षितों को तैनाती देने की मांग करते हुए जवानों ने पुनर्प्रशिक्षण का बहिष्कार कर दिया। विभाग ने पुनर्प्रशिक्षण के लिए संचालित मेस भी बंद कराई, लेकिन जवान नहीं माने। शुक्रवार को जवानों के पुनर्प्रशिक्षण के लिए राजी नहीं होने पर प्रशासन ने जवानों से यूथ हॉस्टल खाली करवा दिया। पीआरडी हित संगठन से जुड़े सुबोध रतूड़ी का कहना है कि उन्होंने हॉस्टल छोड़कर धर्मशाला में व्यवस्था कर ली है। अब आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।
जवानों की मांग जायज नहीं है। वह भर्ती में नए लोगों को शामिल करने का विरोध कर रहे हैं। जबकि महाकुंभ के लिए तीन सौ से अधिक जवानों की जरूरत है। ऐसे में नए लोगों को लेना ही होगा। - देवेंद्र नेगी, एसडीएम।
विज्ञापन
महाकुंभ ड्यूटी के लिए 334 जवानों की आवश्यकता है। जवानों के पुनर्प्रशिक्षण के लिए तैयार नहीं होने पर नई भर्ती करना मजबूरी है, लेकिन अभी भी कोई जवान ड्यूटी पर जाने का इच्छुक है तो आ सकता है। - विजयप्रताप भंडारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी।