फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Pradhan's election will not be held this time in Phuwangaon

फुवांणगांव में इस बार भी नहीं हो पाएगा प्रधान का चुनाव

Sat, 07 Dec 2019 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Pradhan's election will not be held this time in Phuwangaon
फुवांणगांव में इस बार भी तय आरक्षण के तहत कोई योग्य उम्मीदवार नहीं मिल पाने के कारण ग्राम प्रधान का चुनाव नहीं हो पाएगा। पंचायत राज एक्ट के अनुसार तब तक ग्राम पंचायत सदस्यों के बीच से उप प्रधान का चुनाव कर उसे कार्यभार सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

नई बनी ग्राम पंचायत फुवांणगांव में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया था। गांव में अनुसूचित जाति का सिर्फ एक परिवार निवास करता है। परिवार के मुखिया एलम दास और उनकी पत्नी अनीता दोनों ही अनपढ़ हैं, जबकि उनके बच्चे मोहन, सोहन और शीतल नाबालिग हैं। ऐसे में दो माह पूर्व हुए पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान पद के लिए एक भी नामांकन नहीं होने के कारण चुनाव नहीं हो पाया। अब हो रहे उपचुनाव में भी आरक्षण यथावत होने के कारण कोई उम्मीदवार नहीं मिल पाया है, जिससे इस बार भी यहां ग्राम प्रधान का चुनाव नहीं हो पाएगा। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन प्रेषित कर आरक्षण में बदलाव की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि धरातल पर परीक्षण किए बगैर आरक्षण निर्धारित किए जाने से यह स्थिति बनी है।
विज्ञापन

सहायक विकास अधिकारी पंचायत राकेश शर्मा ने बताया कि चुनाव आयोग की गाइड लाइन के अनुसार अभी एक और उपचुनाव होने के बाद ही प्रधान पद के लिए तय आरक्षण में बदलाव किया जा सकता है। फिलहाल गांव में ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव कराया जा रहा है। इनमें से उप प्रधान का चुनाव होगा। ग्राम प्रधान का चुनाव होने तक उप प्रधान को ही कार्यभार दिया जा सकता है। इस बारे में चुनाव आयोग से मार्गदर्शन लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed