फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Police personnel who have done excellent work honored

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मी सम्मानित

Fri, 01 Jan 2021 10:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
Police personnel who have done excellent work honored
पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने पुलिस के मासिक सम्मेलन एवं क्राइम मीटिंग में पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान करने के साथ ही जिले में अपराधों की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने बीते माह उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को मैन ऑफ मंथ के अवार्ड से सम्मानित किया।
विज्ञापन

ज्ञानसू पुलिस लाइन में आयोजित मासिक सम्मेलन में एसपी ने पुलिस कर्मियों की समस्याओं को लेकर बीते माह दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुपालन की जानकारी ली। साथ ही कर्मचारियों की विभागीय एवं व्यक्तिगत समस्याएं जानकर इनके निस्तारण के निर्देश दिए। क्राइम मीटिंग में एसपी ने जिले में अपराधों की समीक्षा की। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को थाना-चौकी में लंबित अपराधों, शिकायती पत्रों एवं सम्मन वारंट के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए गाइड लाइन का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन

सम्मेलन के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बीते माह उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को मैन ऑफ द मंथ के अवार्ड से सम्मानित किया। इसमें थानाध्यक्ष पुरोला प्रदीप तोमर, धरासू के थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल, हर्षिल थानाध्यक्ष अश्विनी बलूनी, एसआई समीप पांडेय, कमल कुमार एवं बुद्धिराम डोभाल तथा कांस्टेबल मुकेश तोमर, ममलेश रावत, सुरेश सिंह, ज्ञानचंद्र, डब्बल सिंह, अनिल चौहान, अनिल तोमर, विनेश पंवार, जगत सिंह, नरेंद्र तोमर, काशीष भट्ट, विजेंद्र सिंह एवं सुनील राणा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed