{"_id":"67ac8ee361bac0ff7c095800","slug":"police-made-the-youth-aware-to-stay-away-from-drugs-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-111021-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: पुलिस ने किया युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: पुलिस ने किया युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक
Wed, 12 Feb 2025 05:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Wed, 12 Feb 2025 05:36 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। पुलिस टीम विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक कर रही है। इसी क्रम में पुलिस टीम गांव-गांव वरिष्ठ जनों से मुलाकात कर उनके हालचाल पूछ रही है।
बुधवार को धरासू पुलिस टीम कपराडा बनचौरा गांव पहुंची। यहां उन्होंने पंचायत चौक पर चौपाल लगाकर ग्रामीणों को नशा, साइबर, सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आज साइबर क्राइम ज्यादा हो रहा है, जिससे सीधे आपके खाते से पैसा गायब हो रहा है। उन्होंने अनजान लोगों को अपना खाता नंबर न देने की अपील की।
इस दौरान उन्होंने गांव के बुजुर्गों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। वहीं धरासू प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने टैक्सी यूनियन बडेथी के पदाधिकारियों और वाहन चालकों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। संवाद