फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Police is taking help of social media to make aware

जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रही पुलिस

Sun, 02 May 2021 06:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 06:40 PM IST
विज्ञापन
Police is taking help of social media to make aware
कोविड महामारी की रोकथाम के लिए नियमों का सख्ती के साथ अनुपालन करा रही उत्तरकाशी पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान करने और उन्हें जागरूककरने की मुहिम में भी जुटी है। एसपी मणिकांत मिश्रा ने जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए रोजाना एक घंटे फेसबुक पेज पर लाइव मौजूद रहने की व्यवस्था की है। साथ ही पुलिस अधिकारियों के फोन नंबर जारी कर लोगों से समस्याएं और सुझाव भेजने की अपील की है।
विज्ञापन

एसपी मणिकांत मिश्रा ने लोगों को जागरूक करने व जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। एसपी ने रोजाना पूर्वाह्न 11 से दोपहर 12 बजे तक एक घंटे फेसबुक लाइव के माध्यम से आम जनता से जुड़कर उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों का निस्तारण करने का निर्णय लिया है। साथ ही उन्होंने जिले में पुलिस अधिकारियों के नंबर जारी कर संबंधित क्षेत्र के लोगों से अपनी शिकायत एवं सुझाव इन नंबरों पर दर्ज कराने को कहा है। इसमें एसपी (9411112733), पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी (9411112779), पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट(9411112766), प्रभारी निरीक्षक धरासू(9411112864), प्रभारी निरीक्षक बडकोट(9411112865), प्रभारी निरीक्षक मनेरी(9411112863), थानाध्यक्ष कोतवाली उत्तरकाशी(9411112862), थानाध्यक्ष पुरोला(9411112866), थानाध्यक्ष मोरी(9412077402/9761066797), थानाध्यक्ष हर्षिल(9389131793), कोविड सैल के नोडल अधिकारी निरीक्षक खजान सिंह(7830000831), हे.कानि. हरिमोहन राय(7251961079), कानि. जितेंद्र भंडारी(8126214102), कानि. विजेंद्र सिंह(9456708285), कानि. संजय शर्मा(9410197599) के नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed