{"_id":"47978fc28301a346b88d91d7447cdd9d","slug":"pithauragarh-dehradun-and-tihari-wins-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़, देहरादून और टिहरी जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़, देहरादून और टिहरी जीते
उत्तरकाशी
Updated Wed, 17 Feb 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजाद मैदान में चल रहे राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए तीन लीग मैचों में पिथौरागढ़, देहरादून और डीएफए टिहरी ने जीत दर्ज की। अपने पूल में हल्द्वानी की टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। बृहस्पतिवार को अंतिम दौर के लीग मैचों के बाद शुक्रवार को सेमीफाइनल और फाइनल खेला जाएगा।
राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट में बुधवार को पहला मैच पिथौरागढ़ और कोटद्वार के बीच खेला गया। इसमें पिथौरागढ़ के भूपेंद्र ने एक के बाद एक चार गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई। दूसरे मैच में देहरादून ने सौरभ रावत के एक गोल की बदौलत उत्तरकाशी-ए को पराजित किया, जबकि तीसरे मैच में जिला फुटबॉल एसोसिएशन टिहरी ने उत्तरकाशी-बी को पराजित किया। टिहरी की ओर से जगदीश और सिद्धार्थ ने एक-एक गोल किया। पूल संख्या एक में हल्द्वानी की टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है, जबकि शेष तीन टीमों का फैसला बृहस्पतिवार को होने वाले आखिरी लीग मैचों में होगा।
जिला क्रीड़ा अधिकारी देवेंद्र चंद्र भट्ट ने बताया कि शुक्रवार को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। बुधवार को व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुभाष बडोनी, अंकित उप्पल, सोबेंद्र कलूड़ा, गिरीश रमोला, जगेंद्र भंडारी, दीपेंद्र पंवार, राजेंद्र पंवार, सुदर्शन रावत, अनुज सैनी, विकास सूरी आदि ने मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। तनवीर अहमद, अरुण गुसाईं, संदीप सैनी, शिवा चौधरी, कृष्णा रमोला एवं आनोद पंवार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। उत्तरकाशी फुटबॉल एसोसिएशन के शैलेंद्र मटूड़ा, महेश बहुगुणा एवं शिवरतन रावत ने कमेंट्री की।