{"_id":"6aafcb394d2b8d2c6a033aa3","slug":"pipeline-water-flowing-onto-the-highway-authorities-unaware-uttarkashi-news-c-54-uki1003-122333-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: हाईवे पर बह रहा पाइप लाइन का पानी, जिम्मेदार बेखबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: हाईवे पर बह रहा पाइप लाइन का पानी, जिम्मेदार बेखबर
Sun, 20 Sep 2026 05:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sun, 20 Sep 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
वाहनों के गुजरने से लोगों के ऊपर गिर रहे हैं छींटे
डायट गेट के पास हाईवे पर लगातार बह रहे पानी से बनी है जलभराव की स्थिति
बड़कोट। नगर पालिका क्षेत्र के मेन बाजार में डायट गेट के समीप पाइप लाइन लीकेज से पिछले कई दिनों से लगातार पानी यमुनोत्री हाईवे पर बह रहा है। सड़क पर पानी जमा होने से राहगीरों और स्कूली बच्चों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वाहनों के गुजरने पर सड़क पर जमा पानी के छींटे राहगीरों पर पड़ रहे हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग अब तक लीकेज को दुरुस्त नहीं कर पाया है।
डायट गेट के पास हाईवे पर लगातार बह रहे पानी से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। मार्ग से रोजाना लोगों के अलावा बड़ी संख्या में यात्री और पर्यटक भी आवाजाही करते हैं। स्कूली बच्चों और पैदल राहगीरों को सड़क किनारे जमा पानी के बीच से गुजरना पड़ रहा है। वहीं लगातार पानी बहने से सड़क और आसपास की सरकारी परिसंपत्तियों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका बनी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पाइप लाइन लीकेज कई दिनों से है लेकिन इसकी मरम्मत को लेकर अब तक गंभीरता नहीं दिखाई गई। खास बात यह है कि मार्ग से प्रशासनिक अधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी नियमित रूप से गुजरते हैं। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से पाइप लाइन की लीकेज तत्काल ठीक कराने और सड़क पर जमा पानी की निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है। इधर, जल संस्थान के अवर अभियंता नीरज जगूड़ी ने बताया कि पाइप लाइन लीकेज की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं थी। उन्होंने कहा कि जल्द ही लीकेज को ठीक कराया जाएगा।