{"_id":"6a98131085f617c01f0e77e8","slug":"pharmacists-worked-wearing-black-armbands-to-press-for-their-demands-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-121998-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: मांगों को लेकर फार्मासिस्टों ने काली पट्टी बांधकर किया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: मांगों को लेकर फार्मासिस्टों ने काली पट्टी बांधकर किया काम
Wed, 02 Sep 2026 05:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Wed, 02 Sep 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। स्वास्थ्य उपकेंद्रों में फार्मेसी अधिकारियों के 391 पदों की बहाली समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है। आंदोलन के दूसरे दिन बुधवार को जिलेभर के फार्मेसी अधिकारियों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर ड्यूटी करते हुए विरोध दर्ज कराया।
संगठन के जिलाध्यक्ष अजय जोशी ने कहा कि पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन के प्रथम चरण में जिले के सभी जनप्रतिनिधियों और उच्च अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर मांगों से अवगत कराया गया। दूसरे चरण में एक सितंबर से 15 सितंबर तक सभी फार्मेसी अधिकारी बांह पर काला फीता लगाकर अपने कार्यस्थल पर नियमित कार्य करते हुए विरोध जारी रखेंगे।
कहा कि 15 सितंबर तक मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देश पर आंदोलन को तीसरे चरण में आगे बढ़ाया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अजय जोशी, सचिव जेपी मटवान, रतनमणि नौटियाल, सुभाष सेमवाल, दिनेश नौटियाल, अशोक ठाकुर, कुशला शाह, गोपाल राणा, अनिल पुरी, दिनेश भट्ट, गौतम राणा, मुकेश कुमार, गीता नेगी आदि मौजूद रहीं। संवाद