फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Personnel, including Ayurvedic doctors, will be deployed along the travel routes.

Uttarkashi News: यात्रा मार्गों पर तैनात होंगे आयुर्वेदिक डॉक्टरों सहित कर्मी

Wed, 25 Mar 2026 05:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 25 Mar 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
Personnel, including Ayurvedic doctors, will be deployed along the travel routes.
उत्तरकाशी। आगामी 19 अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा को लेकर जनपद में स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। यात्रा मार्ग के सभी प्रमुख चिकित्सा केंद्रों और स्क्रीनिंग पॉइंट्स पर आयुर्वेदिक चिकित्सकों सहित पर्याप्त स्टाफ की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएस रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई। बताया कि यात्रा मार्ग और पैदल मार्गों के लिए चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती को विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। यमुनोत्री धाम के लिए डॉ. आरसी आर्य और गंगोत्री धाम के लिए डॉ. बीएस पांगती को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा जिला चिकित्सालय को भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बैठक में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. रतनमणी भट्ट, प्रमुख अधीक्षक डॉ. पीएस पोखरियाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएस पांगती, डॉ. शैलेन्द्र बिजल्वाण, फार्मासिस्ट दिनेश भट्ट, जसपाल, राकेश उनियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed