फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   People upset due to jam in Josiyada region

जोशियाड़ा क्षेत्र में जाम लगने से लोग परेशान

Sat, 13 Feb 2021 11:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
People upset due to jam in Josiyada region
जोशियाड़ा में कुछ इस तरह लगा छोटे बड़े वाहनों का लंबा जाम। - फोटो : UTTER KASHI
जोशियाड़ा कस्बे में रोजाना घंटों जाम लगने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अतिक्रमण की मार के चलते संकरी हुई सड़क पर ट्रैफिक नियंत्रण के इंतजाम नहीं होने से दिक्कत हो रही है। मार्ग पर करीब एक घंटे के जाम में एंबुलेंस भी फंसी रही।
विज्ञापन

उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग शुरूआती जोशियाड़ा वाले हिस्से में अतिक्रमण की मार के चलते संकरा हो गया है। साथ ही पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क किनारे ही वाहन आड़े तिरछे खड़े किए जाने से सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। जोशियाड़ा निवासी लाल सिंह गुसाईं, राजपाल पंवार, कमल किशोर जोशी ने बताया कि जोशियाड़ा क्षेत्र में ट्रैफिक नियंत्रण के इंतजाम नहीं हैं। इस मार्ग पर वाहनों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए ट्रैफिक को सुव्यवस्थित करने की जरूरत है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस संबंध में कार्रवाई की मांग की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed