फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   People trying to make Mangsir's Bagwal grand

मंगसीर की बग्वाल को भव्य रूप देने में जुटे लोग

Tue, 12 Nov 2019 09:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
People trying to make Mangsir's Bagwal grand
अनघा माउंटेन एसोसिएशन समेत विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन मंगसीर की बग्वाल को भव्य रूप देने की तैयारी में जुट गए हैं। आगामी 25 व 26 नवंबर को जिला मुख्यालय पर बग्वाल का आयोजन किया जाएगा। इसमें गढ़ भोज, गढ़ संग्रहालय एवं भैला प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को जिला मुख्यालय पर मंगसीर की बग्वाल की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि इस वर्ष राज्य के विभिन्न जनपदों के साथ ही देश के दिल्ली, मुंबई आदि महानगरों और हॉलेंड से भी लोक संस्कृति कर्मी बग्वाल में शामिल होने उत्तरकाशी पहुंच रहे हैं। गढ़ संग्रहालय को विस्तार देकर इसमें पौराणिक बर्तनों एवं अन्य वस्तुओं के साथ ही पौराणिक आभूषण भी प्रदर्शित किए जाएंगे। गढ़ संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सभी लोग पारंपरिक परिधानों में सजे नजर आएंगे। विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी के साथ ही काश्तकारों द्वारा स्थानीय उत्पाद प्रदर्शन एवं विक्रय के लिए सजाए जाएंगे। बग्वाल समारोह में गढ़ फैशन, गढ़ भाषण के साथ ही राज, रस्साकशी आदि पारंपरिक खेलों की प्रतियोगिताएं भी आकर्षण का केंद्र होंगी। बैठक में अजय पुरी, शैलेंद्र नौटियाल, राघवेंद्र उनियाल, राम प्रकाश रावत, कन्हैया सेमवाल, राजेश जोशी, मंगल चौहान, सुदेश पंवार, ऋषभ राणा, आदित्य चौहान, आशीष राणा, अभिषेक रतूड़ी, हंसराज चौहान, संदीप सेमवाल, प्रथम सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed