{"_id":"62a370d8cf3efa38917d18a0","slug":"people-of-village-panchayat-phuwan-village-will-choose-their-head-after-three-years-utter-kashi-news-drn414208467","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत फुवाण गांव के लोग तीन साल बाद चुनेंगे अपना प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत फुवाण गांव के लोग तीन साल बाद चुनेंगे अपना प्रधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक नौगांव की ग्राम पंचायत फुवाण गांव के लोग करीब तीन वर्ष बाद अपने गांव का प्रधान चुनेंगे। वर्ष 2019 में हुए पंचायत चुनाव में नौगांव ब्लाक की 131 ग्राम पंचायतों में फुवाण गांव ऐसी इकलौती पंचायत थी, जिसमें प्रधान का चुनाव नहीं हो पाया था। तभी से यह पंचायत प्रशासक के हवाले है और सहायक विकास अधिकारी पंचायत ग्राम पंचायत के विकास कार्य देख रहे हैं। अब पंचायतीराज विभाग ने यहां की सीट को अनारक्षित कर दिया है।
वर्ष 2019 में नवगठित ग्राम पंचायत फुवाण में शासन ने धरातलीय स्थिति जाने बिना ग्राम प्रधान का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिया था, लेकिन ग्राम पंचायत में अनुसूचित जाति का एक भी पात्र उम्मीदवार नहीं मिल पाया था। वर्ष 2019 में हुए पंचायत चुनाव के दौरान फुवाण गांव में अनुसूचित जाति का एक परिवार था, जिसका कोई भी सदस्य शिक्षा और उम्र के हिसाब से पद के लिए कोई योग्य नहीं पाया गया था। शासन ने अब फुवाण गांव में प्रधान पद के लिए निर्धारित आरक्षण को हटा कर अनारक्षित कर दिया है। चुनाव आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार ग्रामीणों को इस माह के अंत तक अपना प्रधान मिल जाएगी। नौगांव ब्लाक के सहायक विकास अधिकारी पंचायत संजय गैराला ने बताया कि उत्तराखंड शासन पंचायतीराज ने फुवाण गांव ग्राम पंचायत के प्रधान पद के लिए पूर्व में निर्धारित आरक्षण को हटाकर अनारक्षित कर दिया है। प्रधान पद के लिए टिकटों की बिक्री तेरह जून से शुरू हो जाएगी।