फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   People gathered to watch Pandav Leela in Kuroli village

कुरोली गांव में पांडव लीला देखने उमड़े लोग

Wed, 17 Nov 2021 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
People gathered to watch Pandav Leela in Kuroli village
विकास खंड भटवाड़ी के कुरोली गांव में पांडव लीला का समापन हो गया। इस अवसर पर चक्रव्यूह, कमल व्यूह, गरुड़व्यूह, मकरव्यूह, गैंडा वध व पैंया डाली आदि लीलाओं का मंचन किया, जिसे देखने के लिए गांव में लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

बुधवार को पांडव लीला के समापन पर पहुंची ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत ने कहा कि पांडव लीला पहाड़ की पारंपरिक संस्कृति का अभिन्न अंग है। उन्होंने पांडव नृत्य को सहभागिता का प्रतीक बताया। 11 दिन से डेढ़ माह तक चलने वाले धार्मिक आयोजन में गांवों में पहुंचने वाले अतिथियों के रहने और खाने की व्यवस्था ग्रामीणों द्वारा की जाती है। पांडव नृत्य में महाभारत युद्ध की विधाओं के साथ पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ मंचन किया जाता है, जिसमें पांडव पश्वा पर अवतरित होकर ढोल दमाऊं की थाप पर 18 तालों पर नृत्य करते हैं। यहां कई गांवों में पांडव नृत्य का मंचन गढ़वाली में होता है। इस मौके पर भाजपा नेता जगमोहन रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed