फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Parking construction was to be completed by March, work is still incomplete

Uttarkashi News: मार्च तक पूरा होना था पार्किंग निर्माण, अब भी अधूरा है काम

Mon, 03 Mar 2025 04:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 03 Mar 2025 04:40 PM IST
विज्ञापन
Parking construction was to be completed by March, work is still incomplete
नगर पंचायत क्षेत्र में यात्रा और स्थानीय लोगों के बनाई जा रही है पार्किंग
विज्ञापन

नौगांव (उत्तरकाशी)। नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत चारधाम यात्रा और स्थानीय लोगों की सहूलियत के लिए बन रही पार्किंग का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। लोनिवि को प्रशासन की ओर से इस माह इसका निर्माण पूरा करने का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन अभी तक उसमें 50 प्रतिशत कार्य भी नहीं हो पाया है।
चारधाम यात्रा के दौरान जाम की समस्या से निजात देने के लिए नौगांव गदेरे के पास लोनिवि बड़कोट की ओर से ढाई करोड़ की लागत से सरफेस वाहन पार्किंग का निर्माण करवाया जा रहा। काम शुरू हुए डेढ़ वर्ष से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन उसमें अभी आधा कार्य भी पूर्ण नहीं हो पाया है। वहीं नगर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। क्योंकि लोगों को मजबूर होकर सड़क के दोनों ओर वाहन खड़ करने पड़ते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने कार्यदायी संस्था लोनिवि की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है, जबकि नवंबर में जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने वाहन पार्किंग का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। इससे लोगों में वाहन पार्किंग के जल्दी बनने की उम्मीद जगी थी, लेकिन विभाग मनमानी कर रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश असवाल का कहना है कि वाहन पार्किंग की सुविधा नहीं होने से शहर में जाम लगना आम बात हो गई है। इसीलिए चारधाम यात्रा के दौरान यात्री यहां रुकना पसंद नहीं करते हैं, जिसका असर उनके व्यापार पर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम बृजेश तिवारी का कहना है कि चार माह पहले स्थलीय निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था को कार्य में तेजी लाकर मार्च तक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए थे। यदि निर्माण कार्य आधा अधूरा है तो उसे देख कर कार्यदाई संस्था को यात्रा शुरू होने से पहले निर्माण कार्य पूरा करने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed