{"_id":"580f82274f1c1bcc75bc3203","slug":"panic-attack-guldar-rural","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदार के हमले से दहशत में ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलदार के हमले से दहशत में ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो/ उत्तरकाशी।
Updated Tue, 25 Oct 2016 09:32 PM IST
विज्ञापन
गुलदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलदार के हमले से घायल गैर-मुंगरसंती गांव के आठ वर्षीय बालक अर्जुन सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून रेफर किया गया है। सोमवार शाम को गुलदार अर्जुन सिंह पुत्र सोबन सिंह को घर के बाहर से उठा ले गया था।
विज्ञापन
महिलाओं के शोर मचाने के बाद गुलदार बच्चे को घायल जख्मी कर भाग गया। उसे आधी रात दस बजे को 108 वाहन इमरजेंसी सेवा की मदद से सीएचसी नौगांव में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को देखते हुए उसे देर रात को ही दून अस्पताल देहरादून के लिए रेफर कर दिया गया। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। अर्जुन अपने घर में पांच भाई-बहिनों में सबसे छोटा है।
विज्ञापन
सीएचसी के चिकित्सक डा. रोहित भंडारी ने बताया कि रोहित को जब अस्पताल पहुंचाया गया तो उस समय वह बोल नहीं पा रहा था। उपचार के बाद वह थोड़ा बोल पाया। उसके सिर, बाएं कान और पीठ में गुलदार के पंजों के गहरे निशान हैं। उसकी स्थिति को देखते हुए उसे देर रात को ही रेफर करना पड़ा।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान फुलक चंद ने बताया कि गांव में गुलदार के हमले की यह पहली घटना है। इससे पहले गांव में गुलदार को नहीं देखा गया। सोमवार शाम की घटना से गांव में दहशत का माहौल है। लोग काफी डरे हुए हैं।
दूसरी ओर वन क्षेत्राधिकारी मुंगरसंती रेंज कैलाश पांडेय ने बताया कि पीड़ित परिवार को फौरी तौर पर पांच हजार रुपये की सहायता दी गई है। जंगली जानवर के घायल करने पर विभाग द्वारा पचास हजार की आर्थिक सहायता का प्राविधान है, जो बाद में सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दी जाएगी।
नौगांव से विजयपाल रावत।