फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Panchkosi Waruni Yatra will not happen this time too

इस बार भी नहीं होगी पंचकोसी वारूणी यात्रा

Fri, 02 Apr 2021 06:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 06:40 PM IST
विज्ञापन
Panchkosi Waruni Yatra will not happen this time too
लगातार दूसरे वर्ष भी पंचकोसी वारूणी यात्रा रद्द हो गई है। जिला प्रशासन ने कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 8 अप्रैल को होने वाली पंचकोसी वारूणी यात्रा को निरस्त करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में सदियों से हर साल चैत्र मास की त्रयोदशी तिथि को पंचकोसी वारूणी यात्रा का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु वरूणावत पर्वत की पैदल परिक्रमा कर मंदिरों में दर्शन व पूजन कर सुख-समृद्धि के लिए मनौतियां मांगते हैं। बीते वर्ष भी कोरोना महामारी के चलते जिला प्रशासन ने धार्मिक व साहसिक महत्व की इस यात्रा को निरस्त कर दिया था। वहीं अब दोबारा से कोरोना के मामले बढ़ने पर प्रशासन ने यात्रा को निरस्त कर दिया है। एसडीएम भटवाड़ी देवेंद्र नेगी ने इस संबंध में पत्र जारी कर कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को लेकर मुख्य सचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी दिशा निर्देशों का हवाला देते हुए एहतियातन भीड़भाड़ वाले आयोजनों को स्थगित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि यात्रा में भारी भीड़ जुटने से कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं हो पाएगा। बताया कि इस संबंध में यात्रा आयोजन के लिए सहयोग मांगने वाले जनप्रतिनिधियों को भी अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed