{"_id":"e16b6703e69aed8a04bb7e5e3c5e34d0","slug":"palika-campaion-has-fail-in-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में असफल हो रहे पालिका के अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में असफल हो रहे पालिका के अभियान
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Tue, 02 Jun 2015 07:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में मांस-अंडों की बिक्री एवं पॉलीथिन का उपयोग बढ़ता ही जा रहा है। व्यापारी खुलेआम पालिका के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे हैं, लेकिन पालिका कोई काम नहीं कर रही है।
विज्ञापन
पालिका ने 2 अक्तूबर 2014 को नगर क्षेत्र में पॉलीथिन का उपयोग प्रतिबंधित कर दिया था। शुरूआती दौर में कुछ व्यापारियों से पॉलीथिन जब्त कर उन पर जुर्माना भी लगाया, लेकिन यह अभियान ज्यादा समय तक नहीं चल पाया। यहां धड़ल्ले से पॉलीथिन का उपयोग हो रहा है।
विज्ञापन
इसके बाद पालिका ने नगर की धार्मिक पहचाने बनाए रखने के लिए अप्रैल 2015 से नगर क्षेत्र में मांस-अंडों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया, लेकिन इस आदेश का भी कोई पालन नहीं हो रहा है। यहां भैरवचौक, मेन बाजार, बस अड्डा, ज्ञानसू आदि क्षेत्रों के होटल एवं दुकानों से मांस और अंडों की खुलेआम बिक्री हो रही है, जिससे चार धाम यात्रा पर आने यात्रियों की आस्था को ठेस पहुंच रही है। नगर के अधिकांश होटलों में मांसाहारी भोजन परोसने से यात्री भोजन करने से परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन
नगर में पॉलीथिन का उपयोग और मांस-अंडों की बिक्री प्रतिबंधित की गई है। अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन से सहयोग मांगा गया, लेकिन प्रशासन कोई सहयोग नहीं दे रहा है। फिर भी पालिका अभियान को सफल बनाने के लिए पूरे प्रयास कर रही है।
जयेंद्री राणा, नगर पालिका अध्यक्ष उत्तरकाशी।