फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Padyatra of the agitators reached Barkot

बड़कोट पहुंची आंदोलनकारियों की पदयात्रा

Sat, 13 Nov 2021 07:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
Padyatra of the agitators reached Barkot
जिला बनाओ सरकार जगाओ अभियान के तहत यमुनोत्री पृथक जनपद की मांग के लिए पदयात्रा बड़कोट पहुंची। वहां स्थानीय निवासियों ने पद यात्रियों का भव्य स्वागत किया। अलग जिले के लिए यमुनोत्री पृथक जनपद संघर्ष समिति के बैनर तले एक नवंबर से अनशन किया जा रहा है।
विज्ञापन

पृथक जनपद यमुनोत्री की मांग के लिए आंदोलनकारियों ने यमुना के मायके खरसाली गांव से पदयात्रा निकाली थी। पदयात्रा के शनिवार को बड़कोट पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया था। जनपद की मांग के लिए एक नवंबर से बड़कोट तहसील परिसर में अनशन भी किया जा रहा है। शुक्रवार देर शाम प्रशासन ने दो अनशनकारियों को जबरन उठाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया था। तीन अनशनकारी अब भी अनशन पर डटे हुए हैं। आंदोलनकारियों ने कहा कि इस बार आर-पार की लड़ाई लड़ी जा रही है। मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस पदयात्रा के दौरान भरत सिंह चौहान, विशाल मणि, विकास मैठाणी, महिपाल सिंह असवाल, संजय अग्रवाल, महावीर पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed