फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Outrage among pilgrims of Gangotri-Yamunotri

देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के खिलाफ तीर्थ पुरोहितों का धरना आंदोलन जारी

Tue, 07 Jul 2020 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Outrage among pilgrims of Gangotri-Yamunotri
देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड और कोरोना संक्रमण के दौर में चारधाम यात्रा शुरू करने के विरोध में गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के तीर्थपुरोहितों का धरना प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। गंगोत्री में तीर्थ पुरोहित शिवप्रकाश सेमवाल ने सरकार को बुद्धि शुद्धि की कामना करते हुए मौन व्रत शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

गंगोत्री मंदिर परिसर में मंगलवार को तीर्थ पुरोहितों का धरना 13वें दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे तीर्थ पुरोहितों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। मौन व्रत से पूर्व पुरोहित शिवप्रकाश ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड के जरिए सरकार धार्मिक स्थलों पर कब्जा जमाकर पुरोहित समाज के अधिकारों को छीनना चाहती है। प्रदर्शनकारियों में दीपक सेमवाल, माया प्रसाद सेमवाल, राजेश सेमवाल, राकेश सेमवाल, हरीश सेमवाल, संजय सेमवाल आदि पुरोहित शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर, यमुनोत्री धाम के तीर्थपुरोहितों ने भी खरसाली गांव स्थित यमुना मंदिर परिसर में धरना प्रदर्शन जारी रखा। इस दौरान आक्रोशित पुरोहितों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए देवस्थानम बोर्ड के भंग होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। इस मौके पर आशुतोष उनियाल, जगमोहन उनियाल, बागेश्वर उनियाल, प्यारेलाल उनियाल, रामनारायण उनियाल, वेदप्रकाश उनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed