फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Opposition to set up sewer treatment plant

सीवर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने का किया विरोध

Sat, 15 Feb 2020 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Opposition to set up sewer treatment plant
उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यशाला में होटल व्यवसायियों को अनापत्ति प्रमाणपत्र के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की जानकारी दी गई। होटल कारोबारियों ने बीस से अधिक कमरों वाले होटल, धर्मशाला एवं आश्रमों को सीवर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने के लिए बाध्य किए जाने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग की ओर से कलक्ट्रेट ऑडिटोरियम में उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी राकेश कंडारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सभी होटल कारोबारियों को प्रदूषण बोर्ड के अनापत्ति प्रमाणपत्र के लिए 31 मार्च तक आवेदन करना है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) के निर्देशानुसार बीस से अधिक कमरों वाले होटल, धर्मशाला एवं आश्रमों को सीवर ट्रीटमेंट प्लांट लगाना होगा।
विज्ञापन

चारधाम यात्रा मार्ग पर सिर्फ दो माह ही यात्री आते हैं, और महीने तो कारोबार ठप ही रहता है। ऐसे में कारोबारियों को बिजली, पानी आदि के व्यवसायिक बिल चुकाना भी भारी पड़ता है। इस मौके पर सीडीओ पीसी डंडरियाल, पर्यटन अधिकारी प्रकाश खत्री, महाप्रबंधक उद्योग उत्तम तिवारी, रविंद्र पुंडीर, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा, प्रकाश भद्री, राजेंद्र पंवार, उत्तम गुसाईं, शूरवीर चौहान, आशीष कुड़ियाल, धनपाल पंवार, अजय पुरी, विजयपाल मखलोगा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed