फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   One VDO in Uttarkashi is responsible for 17 gram panchayats

उत्तरकाशी में एक ग्राम विकास अधिकारी पर 17 ग्राम पंचायतों का जिम्मा

Fri, 15 Jul 2022 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
One VDO in Uttarkashi is responsible for 17 gram panchayats
जनपद में एक ग्राम विकास अधिकारी पर 17 से अधिक ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी है, जिससे गांव में विकास कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि ग्राम विकास अधिकारियों की कमी के चलते कार्य प्रभावित होना स्वाभाविक है।
विज्ञापन

जनपद में कुल 508 ग्राम पंचायतें हैं, जिनके लिए 60 पद स्वीकृत हैं। इसके सापेक्ष मात्र 29 पदों पर ही कर्मचारी तैनात हैं। एक-एक ग्राम विकास अधिकारी पर करीब 17 से अधिक ग्राम पंचायतों का जिम्मा है।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी केके पंत का कहना है कि जनपद में ग्राम विकास अधिकारियों के 31 पद खाली हैं, जिसके चलते कार्य प्रभावित होना स्वाभाविक है। हर माह शासन को ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों की कमी से अवगत कराया जा रहा है। प्रधान संगठन के अध्यक्ष कोमल राणा का कहना है कि ग्राम विकास अधिकारियों के रिक्त पदों से विकास कार्यों की रफ्तार धीमी पड़ रही है। कई बार विभागीय अधिकारियों से समस्या से अवगत कराया गया है लेकिन आश्वासन ही दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed