{"_id":"5d3b14be8ebc3e6cdc3ac062","slug":"one-person-arrested-for-selling-counterfeit-tvs-utter-kashi-news-drn314230589","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली टीवी बेचने पर एक व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली टीवी बेचने पर एक व्यक्ति गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनी कंपनी के नाम पर पर नकली टीवी बेचने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मुख्य बाजार क्षेत्र के व्यापारी व सोनी कंपनी के डीलर संजय मल्होत्रा ने नकली टीवी बेच रहे मोइन पुत्र मेहरबान निवासी मेरठ, यूपी को पुलिस के हवाले कर दिया। अपनी शिकायत में व्यापारी ने बताया कि बीते लंबे समय से क्षेत्र में कंपनी का नकली टीवी सस्ती दरों पर बेचा जा रहा था। जिसके कुछ दिनों में ही खराब होने पर पीड़ित उपभोक्ता दुकान में शिकायत करते थे। शुक्रवार को मोइन ज्ञानसू क्षेत्र के पास टीवी ले जाते मिला। टीवी की जांच करने पर उसमें कंपनी का फर्जी लोगो व मॉडल नंबर छपा मिला। थानाध्यक्ष महादेव उनियाल ने बताया कि आरोपी मोइन निवासी मेरठ, यूपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 व कॉपी राइट एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की पड़ताल की जा रही है।