फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   One killed in car accident, ten injured

वाहन हादसे में एक की मौत, दस घायल

Fri, 25 Mar 2016 09:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Fri, 25 Mar 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन

नाकुरी-बरसाली मोटर मार्ग पर टैक्सी के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक किशोर की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। दो घायलों की गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें देहरादून रेफर कर दिया है।

विज्ञापन


बरसाली से बृहस्पतिवार दोपहर नाकुरी आ रही टैक्सी करीब ढाई बजे ब्रेक फेल होने से करीब बीस मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार शिवम (13) पुत्र प्रकाश सिंह निवासी छोलगी नाकुरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजेंद्र, विनोद, रोहित, साक्षी, मोहित, पार्वती, मनु, दुर्गी, अविनाश और विनोद घायल हो गए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। इनमें राजेंद्र पुत्र मदन सिंह और विनोद पुत्र कविराज की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें देहरादून रेफर कर दिया, जबकि शेष घायलों को जिला अस्पताल में ही प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वाहन में सवार सभी लोग नेपाली मूल के हैं और वर्षों से नाकुरी के छोलगी तोक में रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed