फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   On the second day of Vasant Mahotsav, Dev Dolis went to their original place

Uttarkashi News: वसंत महोत्सव के दूसरे दिन देव डोलियां गई अपने मूल स्थान

Wed, 12 Feb 2025 05:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 12 Feb 2025 05:32 PM IST
विज्ञापन
On the second day of Vasant Mahotsav, Dev Dolis went to their original place
पुरोला। कमल नदी के तट पर खेल मैदान में चल रहा रवांई वसंत महोत्सव के दूसरे दिन देव डोलियां अपने मूल स्थान पुजेली गांव मंदिर पर चले गए। इस दौरान ग्रामीणों ने ओडाऊ और जखंडी महाराज की विशेष पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

बुधवार को ओडारू, जखंडी, मटिया महासू महाराज की दोनों डोलियां काली मां के साथ तहसील परिसर में बने मंदिर में पहुंचीं। मंदिर में पहुंचने पर एसडीएम गोपाल सिंह चौहान और तहसीलदार जिनेंद्र रावत के साथ ही नगर क्षेत्र के लोगों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान देव डोलियों के साथ आए कुमोला तोक के बजिरों, पुजेली के देव पुजारियों, प्रतिनिधियों और स्याणा ने भी देव डोलियों की पूजा-अर्चना की, जिसके बाद देव डोलियां ढोल-नगाड़ों के साथ अपने मूल स्थान कुमोला पुजेली के लिए प्रस्थान किया।
विज्ञापन

नगर पालिका ईओ प्रदीप दयाल ने बताया कि 15 दिवसीय मेले में पशुपालन, कृषि, बागवानी, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण सुरक्षा समेत समाज कल्याण विभाग के माध्यम से सरकार की विभिन्न योजनाओं के स्टॉल लगाकर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। मेले के अंतिम तीन दिन क्षेत्र के प्रसिद्ध गायकों को आमंत्रित कर सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed