फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Old woman was injured by the bear entered the house

घर में घुसकर वृद्धा को भालू ने किया जख्मी

Thu, 24 Nov 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Thu, 24 Nov 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
Old woman was injured by the bear entered the house
Old woman was injured by the bear entered the house - फोटो : amarujala
भटवाड़ी ब्लॉक में भालू हमले की 24 घंटे में दूसरी घटना सामने आई है। यहां गांव उतरौं में भालू ने घर में घुसकर 64 साल की बुजुर्ग सुरेशी देवी पर हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। घटना के समय वह घर में अकेली काम कर रही थी। भालू द्वारा हमला करने के बाद महिला की चीख पुकार सुनकर गांव के लोग बचाव करने के लिए पहुंचे, जहां शोर सुनकर भालू भाग गया।
विज्ञापन


बुधवार को भालू ने भटवाड़ी ब्लॉक में पड़ते गांव सिमोणी तोक की जमुना देवी पर उस समय हमला कर दिया था जब वह घास के लिए जंगल जा रही थी। महिला ने साहस दिखाते हुए घास काटने वाली दरांती से भालू पर कई वार किए।
विज्ञापन


इस हमले में जमुना देवी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका उपचार देहरादून में चल रहा है। जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को उतरौं गांव निवासी सुरेशी देवी पत्नी स्व. प्रेम सिंह घर पर अकेली थी। शाम करीब पांच बजे घर के पीछे ही भालू ने वृद्धा पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आस पड़ोस व गांव के लोगों ने शोर मचाना शुरू किया तो भालू वहां से भाग निकला। भालू के हमले में महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। सिर से लेकर पांव तक भालू ने महिला को नोंच डाला। महिला को 108 सेवा से जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। महिला की हालत गंभीर बनी है।

ग्रामीण सत्येंद्र सिंह, महादेव, मनीष, कुलवीर और मोहन सिंह राणा ने बताया कि वन विभाग को गांव में भालू के हमले से निजात दिलाने की सूचना देने के बावजूद विभाग ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। विभाग की लापरवाही के कारण दो महिलाएं भालू के हमले की शिकार हो गई। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना है।


ग्रामीणों ने शीघ्र भालू को शूट न किए जाने पर विभागीय कार्यालय में धरने पर बैठने की चेतावनी दी। बाड़ाहाट रेंज अधिकारी बलवीर ने बताया कि गांव में भालू के हमले की सूचना पर बुधवार को ही एक टीम मौके पर रवाना कर दी गई थी। दूसरे दिन हमले की सूचना के बाद बंदूक के साथ एक टीम को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed