{"_id":"5ece75368ebc3e904c7992d7","slug":"nsui-opposed-the-exam-from-july-1-utter-kashi-news-drn34542527","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसयूआई ने किया एक जुलाई से परीक्षा का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसयूआई ने किया एक जुलाई से परीक्षा का विरोध
विज्ञापन
उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के डिग्री कॉलेजों में एक जुलाई से परीक्षा कराए जाने के बयान का एनएसयूआई (भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन) ने विरोध किया है।
संगठन के सदस्य और विवि प्रतिनिधि सुधीश पंवार ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से कॉलेज लंबे समय से बंद हैं। इससे छात्र छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हुई है। ऐसे में जल्दबाजी में परीक्षा कराने से छात्र-छात्राओं का नुकसान होगा। कहा कि छात्र छात्राओं के कोरोना संक्रमण की चपेट में आने का भी डर है। उन्होंने मांग की कि सरकार बगैर परीक्षा कराए पहले और द्वितीय वर्ष के छात्र छात्राओं को अगली कक्षा में प्रवेश दे। अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को उनके पिछले प्रदर्शन के आधार पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त अंकों के साथ पदोन्नत करे। उन्होंने एक सेमेस्टर का शुल्क माफ करने तथा ऑनलाइन परीक्षा नहीं कराने की भी मांग की।
उच्च शिक्षा मंत्री को भेजेंगे 50 हजार पोस्टकार्ड
श्रीनगर। एनएसयूआई ने उच्च शिक्षा मंत्री को प्रदेश भर से 50 हजार पोस्टकार्ड उच्च शिक्षा मंत्री को भेजने का निर्णय लिया है। एनएसयूआई के प्रदेश सचिव सत्यम कालरा ने कहा कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बावजूद उच्च शिक्षा मंत्री एक जुलाई से परीक्षा कराने की बात कह रहे हैं, जो ठीक नहीं है।