फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Now pass will be available for Nelang and Jadung through single window system

नेलांग व जादूंग के लिए अब सिंगल विंडो सिस्टम से मिलेंगे पास

Fri, 29 Apr 2022 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Now pass will be available for Nelang and Jadung through single window system
अंतरराष्ट्रीय भारत-चीन सीमा से लगे इनर लाइन क्षेत्र में स्थित नेलांग व जादूंग में अब ट्रेकिंग, हाईकिंग के लिए सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से परमिट (पास) जारी होंगे। डीएम अभिषेक रूहेला ने इसके लिए संबंधित अधिकारियों को कलक्ट्रेट परिसर स्थित गंगोत्री भवन में सिंगल विंडो सिस्टम के तहत व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम अभिषेक रूहेला ने राजस्व, वन, पुलिस, पर्यटन विभाग के अधिकारियों, ट्रेकिंग व होटल एसोसिएशन के साथ बैठक कर इनर लाइन क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों पर चर्चा की। डीएम ने यात्रा सीजन में ट्रेकिंग, हाईकिंग के लिए पहुंचने वाले पर्यटकों को बिना किसी असुविधा के शीघ्र परमिट मिल सके, इसके लिए परमिट जारी करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वर्तमान में वन एवं पुलिस विभाग से एलआईयू की ओर से अनापत्ति दी जाती है, जिसके बाद ही राजस्व विभाग परमिट जारी करता है। सिंगल विंडो सिस्टम होने से पर्यटकों को भटकना नहीं पड़ेगा। उन्हें एक ही स्थान से आसानी से परमिट मिल सकेंगे। इसके लिए पर्यटकों को प्रार्थनापत्र और आईडी प्रूफ देना होगा। आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से कर सकते हैं। डीएम ने आगामी यात्रा सीजन में होटल स्वामियों को होटलों में कमरा किराया व खाद्य सामग्री रेट संबंधी रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिए। उन्होंने यात्रियों से किसी भी सुविधा को लेकर ओवर चार्ज मिलने की शिकायत पर संबंधित होटल स्वामी के विरुद्ध चालान की कार्यवाही करने की चेतावनी दी। बैठक में डीएफओ पुनीत तोमर, एडीएम तीर्थपाल सिंह, एसडीएम सीएस चौहान, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा, ट्रेकिंग एसोसिएशन के सचिव मनोज रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed