फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Notice issued after irregularities were found in five medical stores

Uttarkashi News: पांच मेडिकल स्टोरों में अनियमितता मिलने पर नोटिस जारी

Wed, 19 Nov 2025 07:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 19 Nov 2025 07:35 PM IST
विज्ञापन
Notice issued after irregularities were found in five medical stores
उत्तरकाशी। नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत औषधि निरीक्षक मोहम्मद ताजिम ने जनपद मुख्यालय सहित आसपास के दवा दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दो दुकानों से चार दवाओं के सैंपल जांच के लिए भेजे। साथ ही पांच मेडिकल स्टोरों में अनियमितता मिलने पर नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

बुधवार को औषधि निरीक्षक मोहम्मद ताजिम ने जोशियाड़ा, मातली, बंदरकोट, डुंडा आदि दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिष्ठानों के लाइसेंस और रजिस्टर फार्मासिस्ट की उपस्थिति में दवाओं की बिक्री की जांच की। साथ ही मेडिकल स्टोरों में सीसीटीवी कैमरे और उनकी रिकॉडिंग की जांच की। इस दौरान उन्होंने मादक दवाओं की बिक्री के लिए विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए कि बिना डॉक्टर की पर्ची के किसी भी मरीज को मादक दवाओं का वितरण न करें। साथ ही उन दवाओं का रिकॉर्ड संग्रहित कर के रखें।
विज्ञापन

इसके अलावा जनपद में सभी थोक विक्रेताओं को केवल लाइसेंस रिटेलरों को ही दवाओं की आपूर्ति करने के निर्देश दिए। कहा कि कोई बिना लाइसेंस के दवा खरीदने आता है तो इसकी सूचना तत्काल औषधि विभाग को दें। इस दौरान उन्होंने पांच मेडिकल स्टोरों में अनियमितता मिलने पर नोटिस जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed