फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Not facilitate the movement of eight villages in three years

आठ गांवों की आवाजाही तीन साल में भी सुगम नहीं

Thu, 16 Jun 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Thu, 16 Jun 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन

आपदा के तीन साल बीतने के बाद भी सरकार धारमंडल क्षेत्र के आठ गांवों के ग्रामीणों की आवाजाही सुगम नहीं कर पायी है। बाढ़ में बहे नगाणगांव मोटर पुल की एप्रोच रोड पीएमजीएसवाई के करीब सवा करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी दुरुस्त नहीं हो पायी।

विज्ञापन


बाढ़ में बहे खरादी झूला पुल का तो अभी तक निर्माण कार्य ही शुरू नहीं हुआ है। इस हाल में आठ गांवों के ग्रामीण आपदा के तीन साल बाद भी ट्राली के सहारे जोखिम भरी आवाजाही करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


अगस्त 2012 और जून 2013 की आपदा में यमुनोत्री हाईवे से लगे खरादी कस्बे में भारी तबाही हुई थी। जून माह की आपदा में खरादी में बना धारमंडल क्षेत्र के स्यालब, सुकण, गौल, फूलधार, किसाला, थान एवं नगाणगांव को जोड़ने वाला पैदल झूला पुल बह गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही नगाणगांव सड़क पर बने मोटर पुल की एप्रोच भी ढह गई थी, जिससे धारमंडल और ठकराल पट्टी के 13 गांवों की आवाजाही ठप हो गई थी। आपदा के बाद पीएमजीएस वाई ने एप्रोच रोड दुरुस्त करने के नाम पर 1.15 करोड़ रुपये खर्च तो किए, लेकिन यह एप्रोच रोड अब भी यमुना के कटाव की जद में आकर बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही है, जिस कारण यहां यातायात खासा जोखिम भरा बना हुआ है।


खरादी में बहे झूला पुल के स्थान पर सरकार ने एक ट्राली लटका कर इतिश्री कर ली। इस ट्राली से आवाजाही के दौरान ट्राली की घिरनी में उंगली फंसने से कई ग्रामीण घायल हो चुके हैं। आपदा के चार साल बाद भी हालात में सुधार न होने से क्षेत्र की जनता खिन्न है और उनमें सरकार के प्रति खासा रोष पनप रहा है। भाजपा मंडल अध्यक्ष दर्मियान सिंह चौहान, प्रदीप चौहान, रणवीर रावत, जितेंद्र , विनोद चौहान आदि ग्रामीणों ने सरकार से शीघ्र मोटर पुल की एप्रोच दुरुस्त कराने तथा झूला पुल का निर्माण कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed