फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   no wine distribute geeth patti

गीठ पट्टी में नहीं बंटेगी शराब

Wed, 17 Jun 2015 08:43 PM IST
ब्यूरा/ अमर उजाला
ब्यूरा/ अमर उजाला Updated Wed, 17 Jun 2015 08:43 PM IST
विज्ञापन
 यमुनोत्री से लगी गीठ पट्टी के 12 गांवों के ग्रामीणों ने इन गांवों में शराब, चरस आदि नशे और जुए पर प्रतिबंध लगाने का संकल्प लिया। साथ ही उन्होंने शादी समारोहों में डीजे पर भी पाबंदी का निर्णय लिया। प्रतिबंध का पालन नहीं करने वाले परिवार का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

यमुनोत्री क्षेत्र में नशा कारोबार एवं जुए के बढ़ते प्रचलन से माहौल खराब हो रहा है। बुधवार को क्षेत्र के 12 गांवों की पंचायत बुलाई गई। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में खुलेआम अवैध शराब और चरस की तस्करी चल रही है। गांव-गांव तक पहुंची जुए की लत घर बर्बाद कर रही है। इन अवैध कृत्यों से यमुनोत्री धाम की पवित्रता प्रभावित होने के साथ ही देश-विदेश से आ रहे तीर्थयात्रियों में भी गलत संदेश जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शादी समारोहों में शराब परोसने तथा डीजे बजाने पर पाबंदी लगाने का निर्णय लिया। इसका पालन नहीं करने वाले परिवारों का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। साथ ही क्षेत्र में शराब, चरस एवं जुए के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस प्रशासन के सहयोग से अभियान चलाने की बात कही गई। ग्रामीणों ने बुग्यालों में गुर्जरों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। उनका कहना है कि इससे बुग्यालों में वनस्पति नष्ट हो रही हैं और आपदा का खतरा भी बढ़ रहा है। बैठक में लिए गए निर्णयों की प्रति डीएम एवं एसपी को भी प्रेषित की गई। बैठक में प्रधान अनीता राणा, बालम देई, चंदनी, कमला देवी, कुश्वी, विशुला, शशि, क्षेत्र पंचायत सदस्य जैरिफ लाल, समेश्वर देवता समिति के मोहन सिंह, शैलेंद्र राणा, प्रताप सिंह, घनश्याम, अमित, भजन सिंह, सरोप सिंह, विजय सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed