{"_id":"6a96b59d0e7fa71b7f0b1fec","slug":"no-new-vehicles-will-be-inducted-into-the-jeep-and-sumo-union-for-three-years-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-121973-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: जीप व सूमो यूनियन में तीन साल तक नए वाहन नहीं होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: जीप व सूमो यूनियन में तीन साल तक नए वाहन नहीं होंगे शामिल
Tue, 01 Sep 2026 04:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Tue, 01 Sep 2026 04:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगठन ने वाहनों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए लिए निर्णय
पुरोला। मंदी की मार झेल रहे पुरोला के कमलेश्वर महादेव जीप व सूमो ड्राइवर व ऑनर्स यूनियन ने संगठन में नए वाहनों को शामिल नहीं करने का निर्णय लिया है। मंगलवार को यूनियन की बैठक में वाहन कारोबार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया।
यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि वर्तमान समय में यूनियन के अंतर्गत करीब 250 टैक्सियां संचालित हो रही है लेकिन यात्रियों की कमी के कारण कई वाहन स्वामियों को अपनी बारी के लिए एक सप्ताह से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। कई बार 15 दिनों तक भी वाहन खड़े रहने की स्थिति बन रही है।
यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि पुरोला क्षेत्र में टैक्सी कारोबार लगातार कमजोर हो रहा है। कई बार वाहन स्वामियों को केवल यात्रा सीजन शुरू होने का इंतजार करना पड़ता है। वहीं बाजार क्षेत्र में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से भी वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
यूनियन अध्यक्ष यशवीर पंवार और रोटेशन प्रभारी मनमोहन नौडियाल ने बताया कि सभी परिस्थितियों को देखते हुए संगठन ने निर्णय लिया है कि आगामी तीन वर्षों तक यूनियन में किसी भी नए वाहन स्वामी को सदस्यता नहीं दी जाएगी। उन्होंने सभी वाहन स्वामियों से आह्वान किया कि वर्तमान हालात को देखते हुए नए वाहन खरीदने से बचें। बैठक में यूनियन के राकेश भट्ट, सुमन कुमार, राधेश्याम गैरोला, विपिन सजवाण, मनीष कुमार, वीरेंद्र कंडियाल, प्रवीन कुमार सहित कई टैक्सी ऑनर्स और चालक मौजूद रहे।