फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   No liquor store will open in Ratldhar

रातलधार में नहीं खुलने देंगे शराब की दुकान

Wed, 16 Mar 2016 09:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Wed, 16 Mar 2016 09:18 PM IST
विज्ञापन

रायमेर बड़ेथ क्षेत्र के ग्रामीणों ने बीते साल रातलधार में खोली गई अंग्रेजी शराब की दुकान इस बार यहां नहीं खुलने देने की चेतावनी दी है। उन्होंने डीएम से मिलकर दुकान को निरस्त करने की मांग की है।

विज्ञापन


बता दें कि बीते वित्तीय वर्ष में पिपली धनारी में अंग्रेजी शराब की दुकान स्वीकृत हुई थी, लेकिन ग्रामीणों के भारी विरोध के चलते आबकारी विभाग ने दुकान गंगोत्री हाईवे पर नालूपाणी में खुलवाई। यहां भी रोजाना के झगड़े बढ़ने तथा शराब खरीद को लेकर हुए विवाद में एक युवक की मौत हो गई थी। तब क्षेत्र की जनता के विरोध को देेखते हुए आबकारी विभाग ने आनन-फानन में यह दुकान रातलधार में खुलवा दी।
विज्ञापन


बीते साल रातलधार में दुकान खोलते समय भी क्षेत्र की जनता ने इसका विरोध किया था। अब पुन: आबकारी विभाग रातलधार में ही शराब की दुकान खुलवाने की तैयारी कर रहा है, जिससे क्षेत्र की जनता में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ेथ के क्षेत्र पंचायत सदस्य रणवीर बिष्ट के नेतृत्व में बुधवार को डीएम से मिलने पहुंची क्षेत्र की महिलाओं ने रातलधार में शराब की दुकान निरस्त करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में कमला देवी, गंगा देवी, मंजू, बबीता, रुकमणी, माया देवी आदि शामिल थी।


पिपली धनारी के लिए स्वीकृत शराब की दुकान बीते साल रातलधार में खोली गई थी। वहां दुकान खुलने से कोई दिक्कत नहीं है। कुछ ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं, लेकिन इस साल भी शराब की दुकान रातलधार में ही खोली जाएगी।
राजेंद्र लाल, आबकारी अधिकारी उत्तरकाशी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed