{"_id":"61b75139ae21ba230f6aa689","slug":"no-congress-reacted-to-harish-rawat-s-tweet-utter-kashi-news-drn3986292115","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरीश रावत के ट्वीट पर किसी कांग्रेस ने नहीं की प्रतिक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरीश रावत के ट्वीट पर किसी कांग्रेस ने नहीं की प्रतिक्रिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद मुख्यालय के समीप भागीरथी का प्रवाह रोक नदी में सड़क बनाने संबंधी मामले में पूर्व सीएम हरीश रावत ने ट्वीट किया था। रावत ने सीएम धामी को भी टैग किया था। ट्वीट में पूर्व सीएम ने उत्तराखंड सरकार को आड़े हाथों लिया था, लेकिन पूर्व सीएम के इस ट्वीट पर यहां कांग्रेस ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। भाजपा के साथ ही कांग्रेस भी यहां अवैध खनन के मामले पर खामोश है। हालांकि प्रशासन ने अवैध खनन में कार्रवाई के नाम पर चार खनन कारोबारियों का चालान किया है।
जनपद मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर डुंडा क्षेत्र में एक खनन कारोबारी ने बिना स्वीकृति के भागीरथी का प्रवाह रोक नदी में सड़क बना दी थी। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए सड़क को तुड़वाकर नदी का प्रवाह अविरल किया था। इसके अलावा खनन कारोबारी पर 2 लाख 80 हजार 499 जुर्माना भी लगाया था। खनन के लिए बिना अनुमति नदी में सड़क बनाए जाने के प्रकरण पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने ट्वीट किया था। उन्होंने ट्वीट में भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया था, लेकिन रावत के इस ट्वीट पर उत्तरकाशी में कांग्रेस ने कोई प्रतिक्रिया तक जाहिर नहीं की है। न ही क्षेत्र में खनन को लेकर कांग्रेस के किसी पदाधिकारी या बड़े नेता ने राय रखी है। वहीं जिला प्रशासन ने सोमवार को भी अवैध खनन के आरोप में चार चालान किए हैं। एसडीएम सीएस चौहान का कहना है कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी है। सोमवार को अवैध खनन के आरोप में चार चालान किए गए हैं। अभियान आगे भी जारी रहेगा।