Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   NHM employees will agitate

एनएचएम कर्मचारी करेंगे आंदोलन

Sun, 23 May 2021 10:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
NHM employees will agitate
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया है। संगठन की बैठक में 28 मई से आंदोलन शुरू करने का एलान किया गया।
विज्ञापन

रविवार को जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संविदा कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष अमित कोठारी की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें कर्मचारियों ने नौ सूत्री मांगों पर सरकार द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने पर रोष जताया। उन्होंने वर्ष 2018 से वेतन विसंगति, सेवा नियमावली, एक्स कैडर का गठन व वार्षिक वेतनवृद्धि 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत करने की मांग की। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों में एनएचएम कार्मिकों को उक्त सुविधाएं दी जा रही हैं, जबकि उत्तराखंड में सरकार एनएचएम कार्मिकों की उपेक्षा कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्णयानुसार एनएचएम कार्मिक 28 मई से चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेंगे। इसमें 28 से 31 मई तक वे विरोध स्वरूप बांह पर काली पट्टी बांध कर आधा दिन कार्य करेंगे। जबकि 1 व 2 जून को सभी एनएचएम कार्मिक होम आइसोलेशन में रहेंगे। बैठक में संगठन के सचिव अरविंद बुटोला, कोषाध्यक्ष राकेश चमोली, धर्मेंद्र चौहान, अनिल बिष्ट, जयंती प्रसाद बडोनी, सुदेश पंवार, राकेश उनियाल, मनोज भट्ट, प्रमोद नौटियाल, पवन चंदेल, सीमा अग्रवाल आदि एनएचएम कार्मिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed