फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   National Lok Adalat Held in Purola; 18 Cases Disposed Of

Uttarkashi News: पुरोला में राष्ट्रीय लोक अदालत, 18 मामलों का हुआ निस्तारण

Sat, 09 May 2026 05:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 09 May 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
National Lok Adalat Held in Purola; 18 Cases Disposed Of
पुरोला। राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत सिविल न्यायालय परिसर पुरोला एवं बड़कोट की पहल पर लोक अदालत में कुल 18 वादों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। लंबे समय से लंबित मामलों का आपसी सहमति और समझौते के आधार पर समाधान कर पक्षकारों को राहत प्रदान की गई।
विज्ञापन

लोक अदालत में घरेलू हिंसा अधिनियम से जुड़े पांच मामले, चेक बाउंस के नौ, सिविल वाद के तीन और एनवी एक्ट से संबंधित पुरोला एवं बड़कोट के एक-एक मामले निस्तारित किए गए। लोक अदालत की अध्यक्षता विवेक शर्मा ने की। कार्यवाही के उपरांत उन्होंने पीएलवी सदस्यों के साथ बैठक कर भविष्य में विद्यालयों एवं विधिक सेवा केंद्रों में जागरूकता शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। न्यायिक मजिस्ट्रेट के माध्यम से आयोजित इन शिविरों के माध्यम से आमजन एवं विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर अधिवक्ता प्रेम सिंह राणा, अरविंद भंडारी, प्रवीण सिंह ठाकुर, पैरा लीगल वालंटियर्स नवीन गैरोला, यशोमती रतूड़ी, काजल, पूजा एवं किसन लता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed