फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Nakuri 'A' Team Wins Govind Singh Bisht Smriti Cricket Tournament

नाकुरी ‘ए’ टीम ने जीता गोविंद सिंह बिष्ट स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट

Wed, 09 Dec 2020 10:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
Nakuri 'A' Team Wins Govind Singh Bisht Smriti Cricket Tournament
नाकुरी बरसाली में गोविंद सिंह बिष्ट की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में नाकुरी ‘ए’ की टीम ने विजेता का खिताब जीता। फाइनल में उन्होंने नाकुरी ‘बी’ टीम को 29 रन से हराया। समापन पर गढ़वाल मंडल विकास निगम के निदेशक लोकेंद्र बिष्ट ने विजेता एवं उपविजेता को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

नाकुरी बरसाली गांव में गोविंद सिंह बिष्ट की स्मृति में ओपन टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न गांवों की टीमों ने प्रतिभाग किया। बुधवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नाकुरी ‘ए’ टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 167 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए नाकुरी ‘बी’ टीम महज 138 रन ही बना सकी। नाकुरी ‘ए’ टीम ने 29 रन से विजेता का खिताब जीता। समापन भाजपा नेता जीएमवीएन के निदेशक लोकेंद्र बिष्ट ने विजेता टीम को 21 हजार नकद पारितोषिक व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। उपविजेता को 5100 रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष बृजमोहन बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष देशराज बिष्ट, सोबन लाल प्रजापति, प्रकाश रोनी, चंद्रपाल बिष्ट, रणवीर सिंह, जसपाल, अनमोल, आमेंद्र, राकेश राणा, उदय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed