{"_id":"6ad0c1dfc279c10c4d0e71a8","slug":"na-cakacaka-ni-ovisa-me-baleta-na-matavuvale-nei-ankita-e-vakacacani-rawat-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-122785-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकिता के परिवार के साथ पुलिस की कार्रवाई निंदनीय : रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकिता के परिवार के साथ पुलिस की कार्रवाई निंदनीय : रावत
Thu, 15 Oct 2026 05:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Thu, 15 Oct 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग कर रहे पीड़ित परिवार के साथ कथित पुलिस कार्रवाई की जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी ने कड़ी निंदा की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप रावत ने कहा कि न्याय की गुहार लगा रहे परिवार के साथ ऐसा व्यवहार दुखद और लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।
प्रदीप रावत ने पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर कहा कि अंकिता भंडारी के माता-पिता तथा पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ की पत्नी की ओर से इस मामले में एक प्रभावशाली व्यक्ति का नाम सामने लाए जाने के बाद भी न्याय को लेकर गंभीर सवाल बने हुए हैं। ऐसे में संबंधित व्यक्ति को राज्यपाल जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर नियुक्त किए जाने की खबरों ने निष्पक्ष न्याय की उम्मीदों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
प्रदीप रावत ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग केवल एक परिवार का संघर्ष नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड की जनभावनाओं से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय मिलने और दोषियों को सजा मिलने तक न्याय की आवाज उठाते रहना जरूरी है। संवाद