{"_id":"57165bfb4f1c1b36228b456b","slug":"monitoring-travel-demand-handing-kothiyal","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रा की मॉनीटरिंग कोठियाल को सौंपने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रा की मॉनीटरिंग कोठियाल को सौंपने की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Tue, 19 Apr 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार चार धाम यात्रा के प्रति अच्छे रुझान और यात्रा मार्ग में हुए सुधार से तीर्थ पुरोहितों के चेहरे भी खिले हुए हैं। गंगोत्री के तीर्थ पुरोहितों ने राष्ट्रपति शासन के इस दौर में चार धाम यात्रा की मॉनीटरिंग का जिम्मा केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण करने वाले निम के प्रधानाचार्य कर्नल अजय कोठियाल को सौंपने की मांग की।
विज्ञापन
गंगा महासभा के प्रदेश महामंत्री एवं गंगोत्री मंदिर समिति के पूर्व सचिव हरीश सेमवाल, श्री पांच पुरोहित गंगा सभा के सचिव सुमेश सेमवाल, मंदिर समिति के पूर्व सचिव दीपक सेमवाल, कृपाराम सेमवाल आदि तीर्थ पुरोहितों ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में चार धाम यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की।
विज्ञापन
उन्होंने गंगोत्री हाईवे चाक चौबंद करने के लिए बीआरओ के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने राज्यपाल से चार धाम यात्रा की मॉनीटरिंग का जिम्मा कर्नल कोठियाल को सौंपने की मांग की। साथ ही उन्होंने तीर्थधामों में पूर्व की भांति सब्सिडी पर मिट्टी तेल मुहैया कराने, बिजली, पानी, दूरसंचार सेवाएं चाक चौबंद करने, धाम एवं यात्रा पड़ावों पर शौचालयों के निर्माण, उत्तरकाशी में पार्किंग व्यवस्था आदि की मांग भी की।
विज्ञापन