{"_id":"693319f9d08b66240506bca8","slug":"mla-inaugurates-university-winter-sports-competition-uttarkashi-news-c-5-1-drn1086-850398-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: विधायक ने किया विश्व विद्यालय शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: विधायक ने किया विश्व विद्यालय शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ
Fri, 05 Dec 2025 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Fri, 05 Dec 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
विधायक ने किया विश्व विद्यालय शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ
उत्तरकाशी। मंजीरा देवी विश्व विद्यालय एवं आयुर्वेदिक मेडिकल काॅलेज में शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रतियोगिता के वॉलीबाल मैच का उद्घाटन बीएएमएस और बीएससी नर्सिंग के बीच खेल कर किया गया।
शुक्रवार मंजीरा देवी विश्वविद्यालय में शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता में विधायक चौहान ने कहा कि खेल से जीवन में अनके प्रकार के परिवर्तन किए जा सकते हैं। हमारे स्वास्थ्य पर भी इसका बहुत अच्छा प्रभाव पड़ता है। विश्व विद्यालय के कुलपति डाॅ. भगवन नौटियाल कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों का सर्वागीण विकास करना है, जिसकी थीम धैर्यम्, अनुशासने क्रीड़ा, साहसे श्री प्रतिवसति है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का समापन में 9 दिसंबर को होगा। प्रतियोगिता में बालीबॉल का उद्घाटन मैच बीएएमएस बैच 2020 व बीएससी नर्सिंग छात्रों के बीच खेला गया। इसमें बीएएमएस की टीम ने जीत हासिल की। इस दौरान विश्व विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर विश्व विद्यालय के कुलाधिपति डा.हरिशंकर नौटियाल, मैनेजिंग डायरेक्टर पवन नौटियाल,जीसी मधवाल, डॉ. विवेक भट्ट, डा.जगदीश चौहान, डॉ.कपिल मोहन, संदीप गुसाईं भुवनेश नौटियाल, राजेश राणा,नितिन भद्री,कमलेश्वर उनियाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।