फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   MLA alleges disregard of proposals in the district plan.

Uttarkashi News: विधायक ने लगाया जिला योजना में प्रस्तावों की अनदेखी का आरोप

Mon, 10 Aug 2026 05:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 10 Aug 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
MLA alleges disregard of proposals in the district plan.
यमुनोत्री विधायक बोले, 75 करोड़ की योजना के प्रस्तावों को किया गया है दरकिनार
विज्ञापन

उत्तरकाशी। यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने जिला योजना में जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष समीक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा कि करीब 75 करोड़ रुपये की जिला योजना में उनके कई प्रस्तावों को दरकिनार कर दूसरे विधानसभा क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों के प्रस्ताव शामिल किए गए हैं। विधायक ने कहा कि अगर प्रभारी मंत्री जिला योजना में संसोधन नहीं करते तो वह एक सप्ताह बद जिलाधिकारी कार्यालय और मंत्री आवास का घेराव करेंगे।
सोमवार को लोनिवि विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत में यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने जिला योजना के प्रस्तावों की अनदेखी पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वीकृत योजना के प्रस्तावक और संस्तुति का विवरण सार्वजनिक किया जाए। सूची निरस्त या संशोधित नहीं होने पर जिला मुख्यालय और प्रभारी मंत्री के आवास के घेराव की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा जिला योजना के नाम पर पैसे इकट्ठे हुए और यह साबित भी हुआ है। उन्होंने कहा कि जिला योजना में अधिकांश निजी प्रस्ताव शामिल हैं, जो दर्शाता है कि जिला योजना में पारदर्शिता नहीं बल्कि व्यक्तिगत पसंद से योजनाएं शामिल की गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लोनिवि, वन विभाग, माध्यमिक शिक्षा, हाइड्रम जैसे विभागों में उनके प्रस्ताव के लिए कोई राशि प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने इसे खुलेआम भ्रष्टाचार करार दिया और इसकी जांच की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed