फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Misuse of government money in the name of security system

सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर किया जा रहा सरकारी धन का दुरुपयोग

Sat, 26 Jun 2021 09:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 09:21 PM IST
विज्ञापन
Misuse of government money in the name of security system
सरकारी धन का दुरुपयोग कैसे किया जाता है। इसकी बानगी नगर पालिका क्षेत्र में देखने को मिल रही है। जहां सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर क्रैश बैरियर होने के बावजूद जाली लगाकर सरकारी धन को ठिकाने लगाने का काम किया जा रहा है, जबकि इसी स्थान से आगे दुर्घटना के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र में सुरक्षात्मक कार्य की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका बड़कोट में यमुनोत्री हाईवे पर बड़कोट गांव के ऊपर एनएच ने कुछ हिस्से में क्रैस बैरियर लगाए हैं। अब ठीक उसी के बाहर नगर पालिका की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के लिए जालियां लगाई गई हैं, जिससे सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं कि जब वहां पहले से क्रैश बैरियर लगे हैं तो जाली लगाने का क्या औचित्य है। जबकि उक्त स्थान से 20 से 30 मीटर आगे दुर्घटना के लिहाज से अधिक संवेदनशील क्षेत्र में दोनों ही महकमों ने सुरक्षात्मक कार्य नहीं किए हैं, जबकि यहां गत वर्ष एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त भी हुआ था। जिसमें छह से अधिक लोगों की मौत हुई थी। आज भी बड़कोट से दुबाटा बैंड तक कई जगह दुर्घटना की दृष्टि से संवेदनशील हैं। पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष अतोल रावत ने सुरक्षित जगहों पर दोबारा सुरक्षा कार्य करने और संवेदनशील जगहों पर कोई सुरक्षा इंतजाम न होने पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने प्रशासन से ऐसे कामों पर हस्तक्षेप की मांग करते हुए दुर्घटना संभावित जगहों पर ही सुरक्षा इंतजाम किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

कुछ असामाजिक लोग सड़क से नीचे कूड़ा फेंकते हैं। नीचे पालिका का ग्राउंड भी है। इसी समस्या को देखते हुए वहां जाली लगाई गई है। सरकारी धन के दुरुपयोग जैसा कुछ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुपमा रावत, नगर पालिका अध्यक्ष, बड़कोट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed