फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Millions of walls collapsed in winter rain

सर्दी की बारिश में ही ढह गई लाखों की दीवार

Thu, 16 Jan 2020 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Millions of walls collapsed in winter rain
ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत चिन्यालीसौड़ और बड़ेथी के बीच राजराजेश्वरी मंदिर के पास बनी करीब सौ मीटर दीवार का आधा हिस्सा सर्दियों की बारिश में ही भरभरा कर ढह गया। दीवार ढहने से इस हिस्से में गंगोत्री हाईवे संकरा होने के साथ ही यहां दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। साथ ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत गंगोत्री हाईवे का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसके तहत हाल ही में चिन्यालीसौड़ और बड़ेथी के बीच राजराजेश्वरी मंदिर के पास बीआरओ के दिशा निर्देशन में करीब 50 लाख की लागत से सौ मीटर लंबी सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया गया था। निर्माण की घटिया गुणवत्ता कहें या तकनीकी चूक, लाखों की लागत से बनी दीवार का करीब 50 मीटर हिस्सा बीते दिनों हुई बारिश में भरभरा कर ढह गया। बताया जा रहा है कि इस स्थान पर पहले हाईवे के पानी की निकासी के लिए कलवट बना था। तकनीकी चूक के कारण कलवट को खोले बगैर यहां दीवार का निर्माण करा दिया गया, जिससे दीवार ढह गई। सुरक्षा दीवार ढहने से उस स्थान पर गंगोत्री हाईवे भी संकरा हो गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम डा. आशीष चौहान ने एसडीएम को मामले की पड़ताल और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed