{"_id":"576181c64f1c1b953111bb8b","slug":"mate-and-finished-encompass-assurance-beldaron","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्वासन पर मेट एवं बेलदारों का धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्वासन पर मेट एवं बेलदारों का धरना समाप्त
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Wed, 15 Jun 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
रुके हुए मानदेय के लिए 45 दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहे मेट एवं बेलदारों ने बुधवार को ईई के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया। बता दें कि बीते साल राजमार्ग निर्माण खंड ने ठेकेदार कंपनी मास मैनेजमेंट एंड सर्विसेज के माध्यम से 42 मेट एवं बेलदारों को काम पर रखा था।
विज्ञापन
कंपनी ने इन मजदूरों को आठ माह का मानदेय नहीं दिया और बिना कारण काम से हटा दिया। बीते 45 दिनों से मजदूर एनएच कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठे थे। बुधवार को निर्माण खंड के ईई नवनीत पांडे ने संगठन को मानदेय संबंधी भुगतान के लिए बजट मिलने, शीघ्र भुगतान करने व प्राथमिकता के आधार पर पुन: कार्य पर लगाए जाने का आश्वासन देने पर धरना समाप्त करवा दिया। इस मौके पर धीरजमणि, सुरेश असवाल, मंगल, नवीन, आनंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन