फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Many of 332 complaints resolved on the spot

332 शिकायतों में से कई मौके पर ही हल

Wed, 06 Jan 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Wed, 06 Jan 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
डुंडा ब्लाक के ब्रह्मखाल में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 332 जन समस्याएं एवं शिकायतें दर्ज हुई, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन



बुधवार को शहरी विकास मंत्री प्रीतम सिंह पंवार ने बहुउद्देशीय शिविर की अध्यक्षता की। इस दौरान मंत्री ने लोल्दू- डांग मोटर मार्ग पर 354 लाख रुपये की लागत से होने वाले नव निर्माण कार्य एवं आईटीआई ब्रह्मखाल के भवन निर्माण का शिलान्यास किया।

साथ ही राजकीय महाविद्यालय में कक्ष-कक्षा का शुभारंभ किया। मंत्री ने विमल देव अवस्थी की पुस्तक ‘समूण’ का विमोचन किया। शिविर में राजस्व विभाग की ओर से 62 आय प्रमाणपत्र, 1 अनुसूचित जाति, 1 ओबीसी प्रमाण पत्र जारी किए।
विज्ञापन


ग्राम्य विकास विभाग की ओर से 110 परिवार रजिस्टर की नकल, 20 जन्म प्रमाणपत्र, समाज कल्याण विभाग की ओर से 60 वृद्धावस्था पेंशन, 3 विधवा, 2 तीलू रौतेली पेंशन, 1 विकलांग पेंशन के आवेदन पत्र स्वीकृत किए गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 10 विकलांगों को प्रमाणपत्र जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानी चिंद्रया लाल, एडीएम विजय नाथ शुक्ल, आनंद सिंह, उक्रांद जिलाध्यक्ष भरत सिंह नाथ, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह भंडारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य संगीता रावत, प्रधान नीलम रमोला, पूर्व प्रमुख असरफी देवी, जगदीश प्रसाद सेमवाल, कर्ण सिंह शूरवीर चंद रमोला, सोवेंद्र पडियार, खंड विकास अधिकारी सावित्री रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed