फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Manpur will now get a new identity in the name of Honey Village

मानपुर को अब हनी विलेज के नाम से मिलेगी नई पहचान

Sun, 07 Mar 2021 11:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Manpur will now get a new identity in the name of Honey Village
उत्तरकाशी के मानपुर गांव में मौनपालन के बी बाक्स की जांच करते विशेषज्ञ। - फोटो : UTTER KASHI
भटवाड़ी ब्लाक का मानपुर गांव मौनपालन के मॉडल गांव के रुप में विकसित होगा। जिला प्रशासन ने गांव में मौनपालन के प्रति ग्रामीणों के रुझान व अच्छी संभावनाओं को देखते हुए इसे मौनपालन के मॉडल गांव के रुप में विकसित करने का निर्णय लिया है। जिसमें यहां उत्पादित शहद को ‘मानपुर-हनी विलेज’ नाम से नई पहचान देने की योजना भी शामिल है।
विज्ञापन

बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के वैकल्पिक मार्ग पर स्थित मानपुर गांव में एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना के तहत ग्रामीणों को कृषि सह व्यवसायों से जोड़ा गया है। जिसके तहत कुल 261 परिवारों में से 92 परिवारों मौनपालन गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। गांव के शूरवीर सिंह भंडारी ने बताया कि वह 1972 से मौनपालन का कार्य कर रहे हैं। उनके बाद कई अन्य लोगों ने भी मौनपालन का काम शुरू किया। वहीं डीएम मयूर दीक्षित ने गांव का भ्रमण कर गांव में मौनपालन की संभावनाओं को देखते हुए इसे अब मौनपालन में जिले के मॉडल गांव के रूप में विकसित करने की योजना तैयार करने की बात कही। इसके तहत गांव के शेष सभी परिवारों को भी मौनपालन से जोड़कर ‘मानपुर हनी विलेज‘ के नाम से यहां तैयार शहद को बाजार के साथ राज्य व देश में भी नई पहचान देने की योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन

हिलांस ब्रांड के जरिये गांव में उत्पादित शहद की ब्रिकी ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से करने की योजना है। इससे उत्पादकों को उनके उत्पाद के अच्छे दाम मिलेेंगे। यहां उत्पादित शहद को मानपुर-हनी विलेज नाम से नई पहचान भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपिल उपाध्याय, प्रभागीय परियोजना प्रबंधक, ग्राम्य विकास समिति।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed