{"_id":"5d3f278e8ebc3e6cb025c7d6","slug":"mandi-committee-to-buy-traditional-grain-at-minimum-support-price-utter-kashi-news-drn3146029194","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूनतम समर्थन मूल्य पर पारंपरिक अनाज खरीदेगी मंडी समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर पारंपरिक अनाज खरीदेगी मंडी समिति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड कृषि उत्पादन एवं विपणन बोर्ड ने पारंपरिक अनाजों की खरीद की योजना तैयार की है। इसके तहत विभिन्न अनाजों का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित कर सभी जिलों में क्रय केंद्र खोले जाएंगे। कृषि उत्पादन मंडी समिति देहरादून के अधिकारियों ने जिले के विभिन्न गांवों में भ्रमण कर ग्रामीणों को इस बारे में जानकारी दी।
कृषि उत्पादन मंडी समिति देहरादून के सचिव एवं उत्तरकाशी नोटिफाइड मंडी क्षेत्र के प्रभारी विजय थपलियाल ने बताया कि पहाड़ के दूरस्थ गांवों में गेहूं एवं धान की जगह बड़े पैमाने पर पारंपरिक अनाजों की खेती की जाती है।
कृषि उत्पादन मंडी समिति देहरादून के मंडी निरीक्षक प्रीतम डिमरी एवं अजय डबराल ने बीते दिनों उत्तरकाशी के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तरकाशी में अगस्त प्रथम सप्ताह तक क्रय केंद्र खोल दिया जाएगा। झंगोरा का समर्थन मूल्य 1950 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। जबकि चौलाई 2935 रुपये, भट्ट(काला सोयाबीन) 3468 रुपये, गहत 7725 रुपये, राजमा 7920 रुपये प्रति क्विंटल है। उन्होंने इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत आर्य एवं मुख्य कृषि अधिकारी महिधर सिंह तोमर से मुलाकात कर उन्हें भी इस संबंध में जानकारी दी।