फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Mahavir became president and Ashish became general secretary

महावीर अध्यक्ष और आशीष महासचिव बने

Thu, 26 Aug 2021 07:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 07:17 PM IST
विज्ञापन
Mahavir became president and Ashish became general secretary
जिला एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर महाबीर प्रसाद भट्ट व महासचिव पद पर आशीष सेमवाल विजयी हुए। अन्य सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला एडवोकेट एसोसिएशन उत्तरकाशी के विभिन्न पदों के लिए मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी मोहन लाल शाह ने चुनाव परिणामों की घोषणा की। शाह ने बताया कि अध्यक्ष पद पर महावीर प्रसाद भट्ट को 49, राकेश सेमवाल को 35 व प्यार चंद डोटियाल को 2 मत प्राप्त हुए। महावीर प्रसाद 12 मतों से विजयी हुए। महासचिव पद पर आशीष सेमवाल को 44 व प्रवीण सिंह को 43 मत प्राप्त हुए। आशीष सेमवाल एक मत से विजयी रहे। महासचिव पद पर एक मत अवैध घोषित किया गया। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पदम दत्त जोशी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर त्रिलोक सिंह बिष्ट, वित्त सचिव पद पर अजीत रमोला, लाइब्रेरी पद विजय पाल सिंह बिष्ट, संयुक्त सचिव पद पर आनंद सिंह राणा व आडिटर संप्रेक्षक पद पर अरविंद सिंह चौहान निर्विरोध निर्वाचित हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी शाह ने बताया कि 100 मतदाताओं में से 88 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed