{"_id":"6b0ace2a50035231ee06fb38","slug":"apple-growers-outraged-over-non-receipt-of-crop-insurance-compensation-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-123571-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: सेब फसल बीमा का मुआवजा नहीं मिलने पर भड़के काश्तकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: सेब फसल बीमा का मुआवजा नहीं मिलने पर भड़के काश्तकार
Sat, 28 Nov 2026 06:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 28 Nov 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
कंपनी पर लगाया दोहरे मापदंड अपनाने का लगाया आरोप
नौगांव (उत्तरकाशी)। स्योरी फल पट्टी के सेब काश्तकारों ने फसल बीमा का उचित लाभ नहीं मिलने पर बीमा कंपनी के खिलाफ नाराजगी जताई है। काश्तकारों ने कंपनी पर क्लेम निर्धारण में दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए उद्यान मंत्री को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
काश्तकारों ने बताया कि वर्ष 2025 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत सरकार से अधिकृत एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी के माध्यम से करोड़ों रुपये का मौसम आधारित बीमा कराया गया था। इसका उद्देश्य प्राकृतिक आपदा और प्रतिकूल मौसम से फसल को होने वाले नुकसान की भरपाई करना था। उस वर्ष खराब मौसम के चलते सेब की फसल को भारी नुकसान पहुंचा था।
कई काश्तकार ऐसे भी रहे, जो अपनी फसल का स्वाद तक नहीं चख पाए। काश्तकारों का कहना है कि उन्हें बीमा योजना से नुकसान की भरपाई की उम्मीद थी। लेकिन उचित बीमा राशि नहीं मिलने से उन्हें निराशा हाथ लगी है। कहा कि कंपनी ने अपने पोर्टल पर एक ही क्षेत्र के काश्तकारों के बीमा क्लेम अलग-अलग दर्शाए हैं।
विज्ञापन
इससे कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। काश्तकारों ने उद्यान मंत्री से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, क्लेम निर्धारण का आधार स्पष्ट करने और प्रभावित किसानों को उचित बीमा मुआवजा दिलाने की मांग की है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य विजय बंधानी, दीवान असवाल, प्रेम सिंह राणा, रमेश चंद रावत, मनवीर बर्त्वाल, राजेश सेमवाल, अनीश रमोला, मनोज रावत आदि मौजूद रहे।