फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   magisterial inquiry suspended due to non-recording of statement

घटना के प्रत्यक्षदर्शी के बयान दर्ज न होने से लटकी मजिस्ट्रेटी जांच

Wed, 22 Jun 2022 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
magisterial inquiry suspended due to non-recording of statement
यमुनोत्री हाईवे पर डामटा में हुई बस दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच प्रत्यक्षदर्शी के बयान नहीं मिलने से लटक गई है। प्रशासन अभी तक सात लोगों के बयान दर्ज कर चुका है। वहीं प्रशासन को दुर्घटना के संबंध में स्वास्थ्य विभाग व परिवहन विभाग की रिपोर्ट भी मिल चुकी है।
विज्ञापन

बीते पांच जून को यमुनोत्री हाईवे पर डामटा से कुछ दूरी पर रिखाऊ खड्ड के समीप मध्य प्रदेश के यात्रियों की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। दुर्घटना में 26 यात्रियों की मौके पर ही मौत हुई थी, जबकि चालक सहित चार घायल हो गए थे। दुर्घटना के दूसरे दिन सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए थे। प्रशासन ने 7 जून से ही घटना की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू की, जिसके तहत दुर्घटनाग्रस्त होने वाली बस के साथ चल रही दूूसरी बस के तीर्थयात्रियों के बयान दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन

एसडीएम शालिनी नेगी ने बताया कि प्रशासन की टीम ने देहरादून मैक्स अस्पताल में घायलों के बयान दर्ज किए हैं। प्रशासन की टीम पहुंचने से पूर्व चालक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी, जिससे उसके बयान दर्ज नहीं हो पाए। एसडीएम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग व परिवहन विभाग की रिपोर्ट मिल चुकी है। प्रयास है कि अगले सप्ताह तक जांच पूरी कर ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed